लालू ने दिया एक और हाद्यास्पथ बयान
लालू का १०वी फेल लड़का बांसुरी बजा रहा है जबकि १२वी फेल घूम रहा है अमेरिका
नई दिल्ली: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री या कहे तो अपने कारनामो और बातो के लिए पहचाने जाने वाले राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव अपने ‘गंगा आपके दरवाजे पर’ बयान को लेकर विपक्षी नेताओं के निशाने पर आ गए हैं। तीन दिन पहले उन्होंने राजधानी के आंचलिक इलाके में बाढ़ की स्थिति का जायजा लेते समय यह बयान दिया था। बाढ़ पीड़ितों से बातचीत करते समय लालू ने 23 अगस्त को कहा था कि वे (लोग) भाग्यशाली हैं जो गंगा उनके दरवाजे पर आ गई है क्योंकि हर किसी को अपने घर में ‘गंगाजल’ नहीं मिलता।
उन्होंने यह भी कहा था कि बिहार में बाढ़ भाजपा शासित राज्यों द्वारा अचानक पानी छोड़े जाने की वजह से आई है। लालू के इस बयान पर वरिष्ठ भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी ने कहा कि राजद नेता ने इस तरह का बयान देकर बाढ़ पीड़ितों का मजाक उड़ाया है। उन्होंने कहा, ”एक ओर राज्य सरकार राहत और बचाव कार्य करने में विफल रही है, वहीं दूसरी ओर लालू अपने असंवेदनशील बयानों से बाढ़ पीड़ितों का मजाक उड़ा रहे हैं।’’ यह राहत एवं बचाव कार्यों से लोगों का ध्यान हटाने के लिए किया जा रहा है।
भाजपा शासित राज्यों द्वारा पानी छोड़ने पर लालू की टिप्पणी पर उन्होंने कहा कि इंद्रपुरी बैराज से 11 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के चलते यह बाढ़ आई है और लालू को यह पता होना चाहिए कि यह बैराज बिहार में है न कि किसी भाजपा शासित राज्य में।
केन्द्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख रामविलास पासवान ने लालू के बयान पर आश्चर्य जताते हुए कहा कि राजद नेता ने बाढ़ पीड़ितों के घाव पर नमक रगड़ा है। ”आप अगर बाढ़ पीड़ितों को राहत प्रदान नहीं कर सकते तो कम से कम उनका मजाक तो न उड़ाएं।’’ उन्होंने कहा कि यदि राज्य सरकार मांग करती है तो केन्द्र पर्याप्त मात्रा में बिहार को खाद्यान्न उपलब्ध कराएगा।
आपको पता होगा कि लालू प्रसाद यादव को चारा घोटाला करने के आरोप में जेल जाना पड़ा था उन्हें अपनी सरकार में मुर्गी पालन के अंदर लम्बा घोटाला करने का आरोप झेलना पड़ा था|
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने भी राजद प्रमुख के बयान की यह कहते हुए आलोचना की कि ”इस राज्य में बाढ़ से प्रभावित लोग अनाज की किल्लत से मर रहे हैं। न तो लोगों और न ही पशुओं को अनाज मिल रहा है और लालू मजाक कर रहे हैं।’’
विहार में लालू प्रसाद के दो बेटे अच्छे पोस्ट पर है जिसका पूरा फायदा उठा रहे लालू यादव ऐसे बाते बोलकर हमेशा विपक्ष को बोलने पर मजबूर करते रहते है |